फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेनों पर डिब्बों में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की

Sun, 24 Mar 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली का त्योहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेन के डिब्बों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। रोडवेज बस अड्डा पर आने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कानपुर व कासगंज की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की बेशुमार भीड़ रही। पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम होने के बाद से यात्री की संख्या तेजी से बढ़ी है। होली के त्योहार के चलते शहर में आने और जाने वाले लोगों को टिकट लेने में मशक्कत करनी पड़ी। हालात ऐसे रहे कि दोपहर में कानपुर से कासगंज जा रही ट्रेन में टिकट न ले पाने से कई यात्री लाइन में ही खड़े रह गए। डिब्बों में चढ़ने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। सबसे अधिक महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस अड्डा पर दिल्ली व आगरा से आने वाली बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। जबकि दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को यात्रियों का इंतजार करना पड़ा।

यात्रियों की सुविधा को लगाए 14 कर्मचारी
एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने त्योहार पर यात्रियों को आसानी से बसें उपलब्ध कराने की मंशा से संचालन के अलावा कार्यालय में तैनात 14 कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने बताया कि हर वक्त कर्मचारी यात्रियों की सहूलियत के लिए तैनात रहेंगे। यदि किसी भी रूट पर जाने के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होती है, तो वहां व्यवस्था करके बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें