फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर पूर्व महासचिव संजीव पारिया व परिजनों की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर पूर्व महासचिव संजीव पारिया व उनके परिजनों की 15 करोड़ की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली। सीओ सिटी व तहसीलदार की अगुवाई में पहुंची फोर्स ने डुगडुगी पिटवाकर लोगों को कुर्की की जानकारी दी। इस दौरान फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने कैंट निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया (वर्तमान में शाहजहांपुर जेल में बंद), मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे (वर्तमान में जीआरपी इंस्पेक्टर हत्याकांंड में मथुरा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे), कादरी गेट थाना चौकी पांचाल घाट गांव बहादुरपुर निवासी वकील शिव प्रताप उर्फ चीनू (वर्तमान में जिला जेल फतेहगढ़ में बंद) के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि गैंग लीडर संजीव पारिया साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर धन अर्जित करते हैं। मुकदमे की जांच मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने संजीव पारिया व उनके परिजनों की 36.55 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया था। उनकी आय 3.5 करोड़ बताई गई। जबकि संपत्ति आय से 12 गुना अधिक पाई गई। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने गैंगस्टर संजीव पारिया की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, तहसीलदार सदर श्रृद्धा पांडेय, मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार, कारदीगेट एसओ अवध बिहारी पांडेय फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी कर्नलगंज प्रभारी पहुंचे। वहां पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया। इसके बाद डुगडुगी पिटवाते हुए संजीव पारिया के लोको रोड स्थित सोनी पारिया इंटर कॉलेज व सोनी पारिया मेमोरियल उच्च प्राथमिक स्कूल में पहुंचे। दोनों कॉलेज व स्कूल को कुर्क कर लिया गया। पठन पाठन कार्य बाधित नहीं हो इसके लिए डीआईओएस को दोनों काॅलेज व स्कूल का प्रबंधक बनाया गया।
मोहल्ला तलैया लाइन स्थित प्लाट को कुर्क किया गया। ग्रानगंज मोहल्ले व बजाजा में प्लाट व मकान कुर्क किया गया। सिविल लाइन स्थित एक करोड़ों का प्लाट कुर्क किया गया। तहसीलदार सदर श्रृद्धा पांडेय ने बताया कि संजीव पारिया व उनके परिजनों की 36.55 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं। शनिवार को पूरे दिन कुर्की की कार्रवाई की गई है। सूरज ढलने के बाद कुर्की की कार्रवाई नहीं की जाती है। होली के त्योहार के बाद बाकी कुर्की की जाएगी।
एसओ मऊदरवाजा ने बताया कि शनिवार को संजीव पारिया व उनके परिजनों की 15 करोड़ की चल व अचल संपत्ति कुर्क की गई है।


14 द़ुकानें खाली होने पर दुकानदार हो गए बेरोजगार
संजीव पारिया के कॉलेज के बाहर उनकी पांच दुकानें है। पुलिस ने उनको भी कुर्क कर लिया। दुकानदारों को चंद घंटों में दुकानें खाली करने के आदेश दिए। यह सुनकर दुकानदार धनीराम कनौजिया, तेज प्रताप सिंह, विवेक, हर्ष भौचक्के रह गए। दुकानदारों ने तहसीलदार से मोहलत मांगी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। ऐसे में दुकानदारों ने दुकानें खाली करने की कार्रवाई शुरू कर दी। तलैया लेन स्थित प्लाट के बाहर संजीव पारिया की नौ दुकानें हैं। प्रशासन ने उनको भी कुर्क कर लिया। यहां दुकानदार शशि भूषण, आलम, हैदर रहमान, पंकज मिश्रा, बबलू, भोलापाल, मदनपाल, राजेश तिवारी, एसएल प्रजापति ने अधिकारियों को रोजी-रोटी का हवाला दिया। लेकिन अधिकारियों ने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। प्रशासन की चेतावनी के बाद दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खाली करने में जुट गए। दुकानदार व उनके परिवार के लोग परेशान होकर दुहाई दे रहे थे।

संजीव व परिजनों के खाते में 30 लाख रुपये
संजीव पारिया व उनकी पत्नी माला पारिया, भाई राजीव पारिया, भतीजे रोहित पारिया, भाई आशीष पारिया, उनकी पत्नी नीलमा पारिया के खाते में तीस लाख रुपये हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर खाते पहले ही सीज कर दिए गए थे।
छह कार,एक स्कूटी, एक बाइक व पांच स्कूली वाहन
संजीव पारिया व उनके परिजनों के पास छह लग्जरी कार, एक बाइक, एक स्कूटी व पांच स्कूली वाहन हैं। इसमें चार बसें हैं। प्रशासन की ओर से वाहनाें की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें