फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिस्कुट खिलाकर यात्री से रुपये-जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखबाद। शादी समारोह में शामिल होने आ रहे यात्री को रोडवेज बस में नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट लिया। गिरोह के सदस्य आईफोन, जेवर और 12 हजार रुपये लूट ले गए। परिचालक ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला बढ़पुर निवासी मयंक श्रीवास्तव (35) हरियाणा के बल्लभगढ़ में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते हैं। गुरुवार को वह घुमना निवासी रिश्तेदार प्रदीप श्रीवास्तव की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे। वह रात में आगरा से एक बस में सवार हुए।रास्ते में पास बैठे युवक ने बिस्किट खाने का आग्रह किया। मना करने पर उसने जबरन क्रीम वाला एक बिस्कुट दे दिया। उन्होंने उसका आधा हिस्सा लेकर खा लिया। युवक ने अपनी बोतल से पानी पिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गए।
बस अड्डा पर बस पहुंचने पर परिचालक रोहित ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर कानपुर निवासी साला चंदन सविता और अन्य परिजन पहुंचे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंदन ने बताया कि देर शाम होश आ गया। उनकी अंगूठी, पर्स में रखे 12 हजार रुपये, चांदी की चेन व ब्रेसलेट गायब है। सूटकेस, बैग परिजनों को मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें