फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के गोद लिए गांव में पहुंची डॉक्टरों की टीम

Fri, 23 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
निजी अस्पताल में भर्ती सुनील कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सांसद के गोद लिए गांव खिमसेपुर में फैले चिकुनगुनिया की खबर अमर उजाला में छपने के बाद सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी। टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर में कैंप लगाकर मरीजों को दवा वितरित की। गांव में 60 रोगी गंभीर रूप से बुखार से ग्रस्त मिले, जिनमें 20 के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। यहां पहुंची टीम ने सभी रोगियों को मलेरिया की गोलियां भी बांटी।
विज्ञापन


कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव खिमसेपुर में चिकुनगुनिया से ग्रस्त कई रोगियों की पुष्टि हो गई है। इस खबर के अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने मोहम्मदाबाद सीएचसी के चिकित्साधिकारी धर्मेंद्र यादव और डॉ. राजीव, मोहम्मद सलीम स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और फार्मासिस्ट शैलेंद्र वर्मा समेत कई स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गुरुवार को गांव खिमसेपुर भेजा।

हर घर में एक-दो बुखार के रोगी देखकर डॉ. धर्मेंद्र यादव ने गांव के ही सरस्वती शिशु मंदिर में शिविर लगाकर रोगियों को दवा बांटी। डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस गांव में मलेरिया के काफी रोगी हो सकते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने 20 बुखार के रोगियों के खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। 66 बुखार के मरीज मिले हैं। सभी को मलेरिया की दवा दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खून के नमूने लिए गए हैं। उन लोगों की जांच रिपोर्ट एक दिन बाद आएगी। शनिवार को फिर उनकी टीम खिमसेपुर पहुंचकर मरीजों का इलाज करेगी। डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यहां बुखार के रोगियों की संख्या अधिक है। गांव में अधिक गंदगी होने के कारण मच्छरजनित रोग पनप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा गांव में कीर्ति (3), रामनिवास (45), श्यामलाल, विकास (6), रामसेवक, रामप्रकाश, सुखदेवी, रामस्वरूप, गोविंद नए रोगी पाए गए हैं, जिनके पैरों की हड्डियों में सूजन हैं और बच्चों के पैर तिरछे होने लगे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें