फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा नदी पर पैंटून पुल चालू हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा नदी के महमदगंज मड़ैयन घाट पर बहुप्रतीक्षित पैंटून पुल मंगलवार को बनकर तैयार हो गया। पुल से आवागमन चालू होते ही क्षेत्र के साथ ही हरदोई मार्ग के गांवों तक खुशी है। गंगापार व हरदोई क्षेत्र के लोगों को आने-जाने की सुविधा के साथ कस्बे के बाजार में खरीदारी व कृषि मंडी में अनाज आदि बेचने की सौगात मिल सकेगी।
विज्ञापन


कस्बे के सामने गंगा के महमदगंज मड़ैयन घाट पर निर्माणाधीन पक्के पुल से 200 मीटर पूर्व में इस बार पैंटून पुल बनाया गया। अमूमन दीपावली से पहले पुल बनकर चालू हो जाता है। इस बार बीच-बीच में गंगा में पानी बढ़ने से पुल का काम करीब 2 माह बिलंब से शुरू हो पाया। पैंटून पुल 10 जोड़ी पैंटून से तैयार हुआ। आवागमन शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली, खुशी भी मनाई। पुल का काम कर रहे मेठ बलवीर का कहना है कि यातायात शुरू हो गया। दो दिन में पुल पर बेरिकेडिंग का काम भी किया जाएगा।



इन गांवों के लोगों को भी मिलेगा फायदा
हरदोई के बारामऊ, दहिलिया, गढ़िया, ककराई, मड़ैयनपुर,नरैथा, शिवपुरी, सरेसर, खरगपुर, मुरबा के लोगों को पुल का फायदा मिलेगा। वहीं जिले के गंगापार क्षेत्र के गांव कड़हर, खुटिया, परमनगर, जगदीशपुर, बांकापुरवा, भुड़िया, तेरा अकबरपुर, धीरजपुर, सबासी, गोपालपुर, सिया, कुंअरापुर, नाऊपुरवा आदि गांवों में भी आने-जाने लगे। थाना पुलिस को अब गंगापार के गांवों में जाने के लिए फर्रुखाबाद पांचाल घाट लोहिया सेतु होकर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें