फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल दो वक्त के लिए पानी की आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पाइपलाइन में क्षतिग्रस्त टी के पास प्लेट लगाकर किसी तरह पानी की टंकी से दिन में दो बार पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब टी के साथ ही वाल्व भी बदला जाएगा। इससे शनिवार से पहले तीनों वक्त जलापूर्ति शुरू होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

रविवार रात तपस्वी वाले मंदिर के सामने नगर पंचायत की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। खुदाई किए जाने पर पता चला था कि पानी के प्रेशर से 8 इंची पाइपलाइन की टी फट गई है। फटी हुई टी के पास लोहे की प्लेट लगा दी गई। इसके बाद प्रेशर कम करने के लिए ट्यूबवेल संख्या 4 की लाइन को अलग कर दिया गया। ट्यूबवेल संख्या 3 से टंकी भरकर सुबह व शाम को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। हालंाकि गांधीनगर सहित कुछ मोहल्लों में पानी की समस्या है।
नगर पंचायत के वरिष्ठ सहायक अजय तिवारी ने बताया कि ट्यूबवेल संख्या 3 व 4 को चलाकर 5 घंटे में टंकी भर जाती थी। जिससे तीनों समय पानी दिया जाता था। अब टी की खराबी से ट्यूबवेल संख्या 3 से टंकी भरी जा रही तो टंकी भरने में 11 घंटे लग रहे है। टी के साथ वाल्व भी मंगाया गया है। दोनों के बदलने का काम गुरुवार व शुक्रवार को चलता रहेगा। शनिवार से सुबह, दोपहर, शाम पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें