फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मोबाइल एप पर एक क्लिक पर मिलेंगे पंचायत के काम

Sat, 07 Jun 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मोबाइल से अब एक क्लिक पर ग्राम की सभी जानकारी, विकास कार्य व खर्च बजट का विवरण मिल सकेगा। इसके लिए ब्लाॅक क्षेत्र की सभी 118 ग्राम पंचायत भवनों की जियो टैगिंग की गई है।
विज्ञापन


पंचायतों में विकास कार्यों व अन्य गतिविधियों की जानकारी लोगों को आसानी से नहीं हो पाती थी। लेकिन अब मेरी पंचायत एप से यह बहुत आसान हो सकेगा। मेरी पंचायत एप के पूरी तरह चालू हो जाने पर मोबाइल पर इसका एप डाउनलोड कर हर जानकारी प्राप्त हो सकेगी। सुझाव भी दिए जा सकेंगे।
ब्लाॅक क्षेत्र की 118 ग्राम पंचायत भवनों की इसके लिए जियो टैगिंग का काम पूरा कर लिया है। जिन चार ग्राम पंचायतों में भवन अभी तैयार नहीं हैं, वहां इस समय जहां से पंचायत घर संचालित हो रहा है। उस भवन की जियो टैगिंग की गई है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनय चौहान का कहना है कि मेरी पंचायत एप पर ब्लाॅक की शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों की जियो टैगिंग करा दी है। क्यू आर स्कैन में भी कामलगंज ब्लाॅक मंडल में प्रथम है। इस व्यवस्था में अब भुगतान प्रक्रिया के समय पंचायत घर में चेहरे की फोटो स्कैन जरूरी है। प्रधान, सचिव व पंचायत सहायक की चेहरे की फोटो स्कैन हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें