फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छठ पूजा पर सजेगा पांचालघाट गंगा तट

Sat, 25 Oct 2025 05:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छठ पूजा के लिए पांचालघाट गंगा तट को झालरों से सजाया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांचाल घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि छठ पर्व पर पांचालघाट पर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करें बैकअप के लिए जेनरेटर उपलब्ध रहे। पूरे घाट को झालरों से सजाया जाए। उन्होंने गंगा के किनारों पर बेरिकेडिंग कराने और स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ ही एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि तट का समतलीकरण कराने के साथ ही बेहतर साफ-सफाई कराई जाए। गंगा तट पर नाव, नाविक व गोताखोरों की तैनाती की जाए। नदी में नाव से पेट्रोलिंग कराने व पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








रामनगरिया मेले का लेआउट के आधार पर पैमाइश के निर्देश



फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांचालघाट पहुंचकर आगामी रामनगरिया मेला की तैयारियों की भी रूपरेखा बनाई।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र की पुराने लेआउट के आधार पर नाप करा लें। इसके बाद संपूर्ण मेला क्षेत्र का समतलीकरण कराया जाए। सफाई की बेहतर व्यवस्था कराई जाए। यहां आने वाले कल्पवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें। डीपीआरओ राजेश चौरसिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें