फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जानलेवा हुआ पांचालघाट पुल, जर्जर ज्वाइंट फिर गए खुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट पुल की मरम्मत को लेकर काफी अर्से से शिवा-शिकायतों का दौर जारी है। पुल की मरम्मत के लिए एक माह तक यातायात बंद कर रूट डायवर्ट भी किया गया था। इसके बावजूद पुल की हालत जर्जर बनी हुई है।पुल की सड़क के बीचो बीच बड़ा, गड्ढा होने के चलते ऊपर से ही गंगा का जल बहता दिख रहा है। बाढ़ के समय यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन


गुरुवार को गंगापुल पर ज्वाइंट में भरा मसाला खुल गया। इससे सड़क के बीचोबीच बड़ा गड्ढा हो गया। बड़े वाहन तो झटका लेकर इससे पार निकल जाते हैं। छोटे वाहन चालक और पैदल यात्रियों के लिए यह मुसीबत का सबब बना हुआ है। जाम लगने की स्थिति में एक पैर से वाहन को रोकने के चक्कर में बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। गड्ढा इतना चौड़ा है कि दो से तीन वर्ष का बच्चा आसानी से इससे नीचे गिर सकता है। सड़क पर हुए इस गड्ढे से पुल के नीचे बह रही गंगा का जल साफ देखा जा सकता है। सड़क पर गड्ढा होने के बाद भी जिम्मेदार इसकी परवाह नहीं कर रहे हैं। बाढ़ के दौरान यह और भी खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें