फर्रुखाबाद में रस्तोगी मोहल्ला निवासी व्यापारी रवीश रस्तोगी पान मसाला के थोक व्यापारी हैं। लॉकडाउन के दौरान 11 मई को पुलिस ने बढ़ी मात्रा में पान मसाला पकड़ लिया था।
इसकी कम मात्रा में बरामदगी दिखाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जबकि लाखों का गायब कर दिया। इस मामले की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी को जांच सौंपी।
अभिहित अधिकारी ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने का अनुरोध किया। इस पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर को मामले की जांच सौंप दी।