फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के भ्रष्टाचार व जनता से दुर्व्यवहार की डीजीपी को मिल रही शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचारी व जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों व उन पर की गई कार्रवाई की सूची मांगी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संकट में पुलिस कर्मियों के भ्रष्टाचार व जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलने पर डीजीपी ने एसपी को पत्र भेजा है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में ब्योरा मांगा है। उधर खास बात ये है कि कई इंस्पेक्टर, दरोगा, दीवान व सिपाहियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद भी राजनीतिक दबाव के चलते जांच भर बैठाकर कार्रवाई का कोरम पूरा कर दिया गया है।
सूबे के डीजीपी एचसी अवस्थी ने एसपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि पूरे प्रदेश मेें भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होने के बाद भी पुलिस कर्मियों के भ्रष्टाचार व जनता के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें मिल रही हैं। मुकदमों में विवेचकों की लापरवाही की भी शिकायतें हैं। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जनता को बताया भी जाए। 1 फरवरी से 15 मई तक दोषी पुलिस कर्मियों और उन पर की गई कार्रवाई की सूची बनाकर भेजी जाए। बता दें कि आम जनता से दुर्व्यवहार के कई मामलों में कार्रवाई के नाम पर राजनीतिक दबाव के चलते जांच बैठाकर पल्ला झाड़ लिया गया है।
किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है। शहर में क्वारंटीन सेंटर पर लेखपाल से मारपीट का मामला हो या कायमगंज में राजमिस्त्री व शहर कोतवाली में सब्जी विक्रेता से मारपीट का मामला किसी में कोई कार्रवाई नही की गई है।
विज्ञापन

सभी में जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ मामलों में अभी जांचें चल रही हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें