फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने मकान का छज्जा तुड़वाया, नोकझोंक

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पल्ला जटवारा में छज्जा तोड़ते नगर पालिका के कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पालिका ने छज्जा तुड़वाया, नोकझोंक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गली में कब्जा कर लिंटर और फाटक लगाने की शिकायत पर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ छज्जा तुड़वा दिया। परिवार की महिलाओं ने इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। पुलिस कर्मियों से भी काफी नोकझोंक हुई। इस पर पालिका की टीम बिना गेट और लिंटर तोड़े ही लौट गई।
शहर कोतवाली के मोहल्ला पल्ला जटवारा निवासी अहिवरन सिंह ने 21 जनवरी को पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें कहा कि विनय कुमार दीक्षित ने गली में कब्जा करके लिंटर डालकर गेट लगवा दिया है। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने विनय कुमार से छह फरवरी तक बैनामा आदि कागजात दिखाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जब विनय कुमार ने कोई कागजात नहीं दिखाए, तो सोमवार को पालिका के राजस्व निरीक्षक योगेंद्र यादव व वीरेंद्र पटेल, संपत्ति लिपिक धर्मेंद्र पांडेय, सर्वेयर भवानी शंकर दीक्षित करीब 12 कर्मियों व पुलिस के साथ सुबह साढ़े 11 बजे वहां पहुंचे। गेट खुलवाकर कर्मचारी घर की छत पर पहुंच गए।
अचानक तमाम लोगों के पुलिस के साथ घुसने से परिवार की महिलाएं घबरा गईं। उन्होंने विरोध किया मगर टीम जबरन छत पर चढ़ गई और बाहर निकला छज्जा तोड़ दिया। परिजनों को चेतावनी दी कि बाहर का हिस्सा (गेट व लिंटर) खुद तुड़वा लें, वरना उन्हें ध्वस्त कराना होगा।
बिना नोटिस दिए घर में की तोड़फोड़
पीड़ित विनय कुमार दीक्षित की पत्नी सुनीता और बेटी प्रियंका ने पालिका पर बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि पापा बीमार हैं। घर में कोई भी पुुरुष नहीं था। वह मां के साथ छत पर कपड़े सुखा रही थी। अचानक घर में घुसकर सामान भी फेंका गया और तोड़फोड़ की गई। कोई बात थी तो 15 दिन पहले नोटिस देना चाहिए था। पालिका कर्मियों की यह ज्यादती है। कुछ लोगों से यह लोग मिले हुए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पोर्टल पर शासन से शिकायत हुई थी। जांच की गई, तो गली के हिस्से पर निर्माण मिला था। नोटिस दिया गया, जिसका कोई जवाब नहीं मिला। लिहाजा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें