फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा कर पीएसी की मुख्य धारा का में आए 342 जवान

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के बाद खुशी का इजहार करते पीएसी के जवान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन के मैदान में पासिंग आउट परेड में कर्तव्य की वेदी पर बलिदान होने की शपथ लेकर 342 जवान 15वीं पीएसी आगरा का हिस्सा बन गए। परेड में जवानों की 13 टोलियों ने एसपी को सलामी दी। एसपी ने परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले पीएसी के इन जवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

15वीं पीएसी आगरा से चयनित रिक्रूटों को प्रशिक्षण के लिए 29 दिसंबर 2019 को पुलिस लाइन की आरटीसी में भेजा गया था। छह माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में दीक्षांत परेड हुई। ग्राउंड को फूलों से सजाया गया। रिक्रूटों की 13 टोलियां मैदान में कतारबद्ध खड़ी हुईं। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया। रिक्रूटों ने बैंड बाजे की धुन पर कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट कर एसपी को सलामी दी। एसपी ने रिक्रूटों को कर्तव्य निष्ठा व ड्यूटी के प्रति बफादारी की शपथ दिलाई।
एसपी ने रिक्रूटों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन आपके लिए महापर्व है। कड़े प्रशिक्षण के बाद आप सभी लोग खाकी का अंग बन गए हैं। मंच पर डीएम मानवेंद्र सिंह को आमंत्रित कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले जवानों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान सीओ लाइन राजवीर सिंह, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर, आरआई किश्वर अली, आरटीसी प्रभारी रमाकांत शुक्ला मौजूद रहे। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले जवान सुनील सिंह, ललित सिंह, जगदीश, सौरभ चौधरी, रामगोपाल, दिलीप कुमार, विष्णु कुमार, दिलीप कुमार, विपिन, श्याम, अंकित, पंकज कुमार, पिंटू कुमार, अवधेश कुमार, हरिशंकर, कृष्णवीर सिंह को पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
एसपी ने आरटीसी में रिक्रूटों को पढ़ाने वाले इंस्पेक्टर अतर सिंह समेत पीटीआई अब्दुल हमीद, अजीत प्रताप, जगदीश बघेल, रंजीत कुमार, बृजराज, रजत कुमार समेत आरटीसी के प्रभारी रमाकांत शुक्ला को सम्मानित किया। आरटीसी में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी रुपये देकर प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एसपी डॉ. अनिल मिश्रा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एसपी डॉ. अनिल मिश्रा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

पासिंग आउट परेड में सलामी देते पीएसी के जवान। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के बाद खुशी का इजहार करते पीएसी के जवान। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें