फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदिशा में व्यापारी की मौत से घर में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सड़क पर आए कुत्ते को बचाने में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कार पलटने से शहर के व्यापारी की मौत हो गई, तीन अन्य लोग बाल-बाल बचे। सूचना मिलने पर व्यापारी के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नितगंजा दक्षिण निवासी पवन शुक्ला (45) का लाल सराय में जनरल स्टोर है। सोमवार शाम को वह कुत्ता लेने के लिए कार से इंदौर निकले थे। उनके साथ अस्तल गांव के मंदिर के महंत आशुतोष बाजपेई, उनका पुत्र यश और डॉ. मुकेश ठाकुर भी थे। विदिशा के पास सड़क पर आए कुत्ते को बचाने में कार गहरी खाई में पलट गई।
हादसे में पवन की मौत हो गई और अन्य कार सवार बाल-बाल बचे। सूचना मिलने पर पिता गिरीश शुक्ला, पत्नी सोनी उर्फ निधि, बेटी मान्या, पुत्र तनय बिलखने लगे। देर शाम तक तमाम रिश्तेदार घर पहुंच गए। देर रात तक शव नहीं पहुंचा था। पवन पिता की इकलौती संतान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें