फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपुर थाने से गायब पिस्टल के मामले की जांच पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। करीब चार माह पहले अमृतपुर थाने के मालखाने से गायब हुई पिस्टल के मामले में सीओ ने जांच पूरी कर ली है। इसमें एसओ समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी दोषी मिले हैं। जांच में सीओ ने सूबे के डीजीपी की सरकारी असलहे के लिए जारी गाइडलाइन को भी संलग्न किया है। इस मामले में एसपी को कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन

अमृतपुर थाने के मालखाने से अक्तूबर 2020 में सरकारी पिस्टल सहित और मैगजीन गायब हो गई थी। 30 अक्तूबर को मालाखाना इंचार्ज दीवान सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइन से भेजे गए के चार्ज लेने पर पिस्टल गायब होने की जानकारी हुई थी।
तत्कालीन एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने मामले की जांच तत्कालीन सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह को दी लेकिन जांच ठंडे बस्ते में पड़ी रही। इसी बीच राजवीर सिंह को सीओ सिटी और अजेय कुमार शर्मा को सीओ अमृतपुर बना दिया गया। पिस्टल मामले की जानकारी होने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने नए सीओ को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए। सीओ ने तत्कालीन दीवान, मुंशी, दरोगा, पहरे पर तैनात सिपाहियों के अलावा एसओ के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

गायब पिस्टल कब-कब किस दरोगा को आवंटित की गई थी। इसकी जानकारी संबंधित सभी दरोगाओं से ली गई। सीओ की जांच में तत्कालीन एसओ समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी दोषी मिले हैं। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप देंगे। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होना तय है। डीजीपी गाइडलाइन को जांच रिपोर्ट में संलग्न किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें