फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चना मांगने पर कोटेदार के गुर्गो ने ग्रामीण को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चना मांगने पर कोटेदार के गुर्गों ने ग्रामीण को बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लाक के परमनगर की कोटेदार सुधा पत्नी सूरज सहाय है। देवर दुर्विजय कोटे का काम देखते है। रविवार की सुबह गांव के भुवनेश्वर कुमार राशन लेने दुकान पर पहुंचे। कोटेदार ने भुवनेश्वर को पांच यूनिट का राशन दिया। इस पर ग्रामीण ने एक किलो चना देने के लिए कहा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। देवर व उसके गुर्गों ने भुवनेश्वर को पीट दिया। एसओ आर के शर्मा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी दुर्विजय ने बताया कि ग्रामीण मारपीट कर गलत आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें