फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पति-प्रेमिका हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंभीर हालत में महिला को मायके वाले घर ले गए। जब तक चिकित्सक को दिखाया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। मपुलिस ने महिला के पति और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। शव मायके में रखा है। उसके भाई का इंतजार किया जा रहा है। बाद में ही लिखित में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला खैराती खां निवासी सफ्फन ने अपनी बेटी जीनस (31) का विवाह हथियापुर निवासी सलीम के साथ किया था। दंपति हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी में रहते थे। उसके दो बेटी इकरा (10), सन्हा (8) पुत्र अलीम (4) और उवैश (3) हैं। सलीम आए दिन जीनस के साथ मारपीट करता था। मारपीट के चलते जीनस की हालत बिगड़ गई। सूचना पर सफ्फन शनिवार सुबह पत्नी जमीला के साथ कालोनी
पहुंचे और बेटी को वहां से घर लाए। परिजनों ने बताया कि कुछ महीनों से सलीम का एक युवती से प्रेम हो गया था। वह उसके साथ ही रहने लगा। जीनस इसका विरोध करती थी। शुक्रवार को भी जीनस की पिटाई की गई थी। पुलिस ने सलीम और उसकी प्रेमिका को एक मकान से हिरासत में ले लिया। जमीला ने बताया कि उनका बेटा बाहर नौकरी करता है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि पति एक युवती को भगा ले गया था। दोनों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें