फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी बदन सिंह उर्फ बद्दो के फरार होने में चालक सहित पांच सिपाही बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद गाजियाबाद पेशी ले जाए गया शातिर कैदी बदन सिंह उर्फ बद्दो वापस लाए जाते समय जनपद मेरठ के होटल से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस मामले में दोषी पाए गए चालक सहित पांच सिपाहियों को पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र ने बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में निरुद्ध कैदी शातिर बदन सिंह उर्फ बद्दो को 27 मार्च 2019 को सरकारी वाहन से जनपद गाजियाबाद न्यायालय पेशी पर ले जाया गया था। कैदी की अभिरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक देशराज त्यागी, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, आरक्षी सुनील सिंह, राजकुमार, ओमवीर सिंह व चालक भूपेंद्र सिंह साथ थे। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय गाजियाबाद में 28 मार्च 2019 को रूट निर्धारित कर पेशी पर भेजा गया था, लेकिन
पुलिस कर्मियों ने अपराधी से साठगांठ कर रूट बदल दिया। पेशी के बाद शातिर अपराधी बदन सिंह उर्फ बद्दो को जनपद मेरठ के मुकुट महल होटल ले गए। वहां से वह फरार हो गया। मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मी
विज्ञापन

दोषी पाए गए। इस पर पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर ने 31 जुलाई 2020 को उपनिरीक्षक देशराज त्यागी को पुलिस बर्खास्त कर दिया था। जबकि आरक्षी सुनील सिंह, राजकुमार, ओमवीर सिंह, चालक भूपेंद्र सिंह व मुख्य आरक्षी संतोष को शनिवार को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें