फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के पास नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल रोड स्थित भगवती टाकीज के पास सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के गार्ड के अंदर नाली में युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भोर में कंपिल रोड स्थित भगवती टाकीज के पास सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के गार्ड के अंदर करीब 40 वर्षीय युवक का शव लोगों ने देखा। सूचना पर सीओ राजवीर सिंह गौर व मंडी चौकी प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह पहुंचे। पुलिस ने बिजली बंद कराकर शव को बाहर निकाला। शव नीला पड़ गया था, कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रात के समय युवक नशे में धुत था। इससे आशंका जताई गई कि युवक नशे की
हालत में ट्रांसफार्मर के गार्ड में घुस गया और करंट लगने से मौत हो गई। दोपहर के समय कंपिल क्षेत्र के गांव कादरदादपुर सराय निवासी विनोद कुमार कोतवाली पहुंचे, उन्होंने फोटो देखकर अपने भतीजे कन्हैया लाल के रूप शिनाख्त की। बाद जब उनका पुत्र सिद्देश पहुंचा तो उन्होंने फोटो देख पहचानने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद उनकी कन्हैया लाल से फोन पर बात हुई और बताया कि वह दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें