फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल संख्या-2 का संशोधित)सहकारी संघ की आठ क्रय-विक्रय समितियों पर भाजपा का कब्जा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के लालगेट स्थित रेटगंज जिला सहकारी संघ की 11 क्रय-विक्रय समितियां के डायरेक्टर पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन किया गया। आठ समितियों में मात्र एक-एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। आरक्षित तीन समितियों के लिए भाजपाइयों को कोई प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिला। इससे इन समितियों के लिए कोई नामांकन नहीं हो सका।
विज्ञापन

सहकारी संघ फर्रुखाबाद की 11 क्रय-विक्रय समिति के प्रतिनिधि मंडल के डायरेक्टर पदों के चुनाव को मतदान दो सितंबर को होना है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, कॉरपोरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, उपाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विमल कटियार आदि पहुंच गए। समितियों में बढ़पुर
ब्लाक से प्रदीप सक्सेना, नंदकिशोर कटियार, सुनीता देवी, मोहम्मदाबाद ब्लॉक से विपिन सैनी, जयद्रथ, राजेपुर ब्लाक से कृष्ण दत्त, विनोद प्रकाश व विनोद कुमार ने नामांकन पत्र भरे। डायरेक्टर के आठ पदों पर एक-एक ही नामांकन होने से इन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं तीन आरक्षित पदों में शमसाबाद की क्रय-विक्रय अनुसूचित जाति, नवाबगंज में महिला व व्यक्तिगत सीट पर पिछड़ा वर्ग से एक भी नामांकन नहीं किया गया। इससे यह तीनों सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि लंबे अरसे तक सहकारी संघ पर सपा का कब्जा रहा। हिमांशु गुप्ता, फतेहचंद राजपूत, संजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, ठा.वीरेंद्र सिंह राठौर ने नामांकनपत्र जमा कराए। मीरा सिंह, ममता सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी, गुंजन अग्निहोत्री, अनुराग दुबे, मयंक सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी सुबोध कुलदीप तिवारी ने बताया कि आठ पदों पर कुल आठ नामांकन पत्र जमा किए गए। वहीं एडीसीओ विनोद कटियार ने बताया कि व्यक्तिगत सीट के लिए कोई योग्य मतदाता ही नहीं है। तीन पदों में नामांकन न होने से बाद में डायरेक्टर नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें