फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिव्यांग बोर्ड गए आर्थो सर्जन, हड्डी रोग से पीड़ित लौटे

विज्ञापन
फोटो-20, चेस्ट फिजीशियन और सर्जन के कमरों के बाहर मरीजों में धक्का-मुक्की।संवाद - फोटो : खाद्य सामग्री प्रतिष्ठान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोतः विभाग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश हैं कि बुजुर्गों को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक लाइन न लगानी पड़े। मगर लोहिया अस्पताल की ओपीडी में वरिष्ठजनों का पर्चा काउंटर बंद रहता। इससे बुजुर्ग घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं, डॉक्टर की दिव्यांग बोर्ड में ड्यूटी होने से हड्डी रोग के मरीज बिना इलाज लौट गए। इनमें बुजुर्ग भी शामिल रहे। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल की व्यवस्थाएं नहीं सुधर पा रही हैं। यहां मरीजों के लिए एक घंटे पंजीकरण फिर एक घंटे पर्चा काउंटर पर लगना आम हो गया।
शासन की प्राथमिकताओं में शामिल बुजुर्गों को भी कोई सहूलियत नहीं है। न तो अलग काउंटर पर दूसरे रंग का पर्चा बन रहा और न ही डॉक्टरों के कमरों में पहले दिखाने की सुविधा मिल रही। बुजुर्ग लाइन में लगकर बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी में मरीजों की लंबी कतांरें लगीं। स्टाफ लाइन में आगे लगकर अपनों के पर्चे बनवाता रहा, वहीं लाइन में लगे लोग चीख-पुकार करते रहे। यही नहीं आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा के दिव्यांग बोर्ड जाने की वजह से अस्पताल आए 200 से अधिक मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। कमरों में लेट लतीफ पहुंचने की वजह से टीबी एवं चेस्ट फिजीशियन और सर्जन के कमरों में मरीजों को भीड़ धक्का-मुक्की करती दिखी।
सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि वह धीरे-धीरे व्यवस्थाओं में सुधार कर रहे हैं। पर्चा काउंटरों पर कम समय में मरीजों का काम हो, इस पर भी विचार कर रहे हैं। शीघ्र ही व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें