फोटो-22, नगरिया देवधरापुर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संवाद
कमालगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में पथ संचलन का आयोजन हुआ। गदनपुर, विचपुरी, नगरिया देवधरापुर, दरियावगंज, अहमदपुर देवरिया मंडल में अलग-अलग पथ संचलन आयोजन हुआ।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने गणवेश में भ्रमण किया। कई स्थानों पर पथ संचलन में पुष्पवर्षा की गई। रवि पाठक, राजीव चतुर्वेदी, रवि शर्मा, सौदान सिंह, श्यामबहादुर, आनंदजी भी शामिल रहे।
कार्यक्रम समापन प्रार्थना व राष्ट्र गीत के साथ हुआ। वहीं फतेहगढ़ में भी संघ का पथ संचलन हुआ। अनिल तिवारी, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)