फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदा लगाने से बेहोश महिला को सीपीआर देकर सिपाही ने बचाई जान

Mon, 06 Oct 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24, फंदा लगाने से बेहोश महिला को सीपीआर देता सिपाही।स्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पति से विवाद के बाद एक महिला ने कमरा बंद कर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। पति की सूचना पर पहुंची बीबीगंज चौकी पुलिस दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में घुसी।
विज्ञापन

गले में फंदा कसे महिला जमीन पर पड़ी थी। मौके पर एक सिपाही ने आपातकालीन जीवन रक्षक प्रक्रिया (सीपीआर) देकर उसे बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
मऊदरवाज़ा क्षेत्र के मोहल्ला खंदिया अहमदगंज निवासी रामलड़ैते की पत्नी पूनम (37) ने पति से विवाद के बाद रविवार दोपहर बाद घर में कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। इसकी सूचना बीबीगंज चौकी पर सूचना दी गई।
चौकी प्रभारी नितिन कुमार मौके पर पहुंचे, कमरे की कुंडी बंद होने पर पुलिस ने उसे तोड़ा। अंदर घुसे तो पूनम दुपट्टा गले में कसे जमीन पर पड़ी थी। वह फंदे से कैसे गिरी, इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उधर, कुछ देर बाद एक सिपाही ने दुपट्टे की गांठ हटाकर उसे सीपीआर देना शुरू किया। करीब दो-तीन मिनट सीपीआर और परिवार की एक महिला से पूनम के मुंह में फूंक लगवाने के बाद उसकी सांसें लौट आईं। धीरे-धीरे वह सामान्य होने लगी।
पुलिस ने उसे पानी पिलाया। इसके बाद अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस की तत्पर कार्रवाई से महिला की जान बच गई। इससे परिवार ही नहीं, बल्कि आसपास के लोग खासी सराहना करते रहे। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी और स्टाफ की तत्पर कार्रवाई से महिला की जान बच गई है। उसका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें