फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नाला निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नाला निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग करने पर दुकानदारों ने विरोध जताया। सूचना पर पहुंचे सभासद पति ने ठेकेदार पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन

कस्बा में अजीत मिश्रा की दुकान से चिरौंजी वाली गली तक नाला का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। ठेकेदार रविवार को नाला निर्माण कराने के लिए ईंट लेकर पहुंचे। स्थानीय दुकानदारों ने नाला निर्माण के लिए घटिया ईंटों को देखकर विरोध जताया। उन्होंने सभासद पूजा राठौर के पति अमन राठौर को सूचना दी। अमन राठौर मौके पर पहुंचे। ठेकेदार से घटिया ईंटें लगाने का विरोध किया।
इस पर ठेकेदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अमन के बुलाने पर सभासद कुलदीप राजपूत, पवन सूर्यवंशी, अनिल शाक्य, बादल खान मौके पर पहुंचे। ठेकेदारों ने अपर जिलाधिकारी से नाला निर्माण में घटिया ईंट लगाने की शिकायत की। इस पर ठेकेदार ने कहा यहीं ईट लगेगी। जहां शिकायत करना हो कर दो। सभासद पति अमन राठौर ने ठेकेदार के खिलाफ गाली-गलौज करने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें