विकास भवन की छत पर खुली पड़ी पानी की टंकी देखतीं जिला मलेरिया अधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान व डेंगू रोधी माह के तहत जिला मलेरिया अधिकारी ने बुधवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान छतों पर रखी पानी की टंकियों के ढक्कन खुले मिले। दो टंकियों में मच्छरों का लार्वा मिला।
अधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई। जिला मलेरिया अधिकारी डा. सुजाता ठाकुर ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग संचारी रोग नियंत्रण व डेंगू रोधी अभियान चला रहा है।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को डेंगू से सावधान रहने की जानकारी दी। इसके साथ ही डीएम, सीएमओ व सीडीओ को अपनी निरीक्षण आख्या सौंपी।