फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 38 फीसदी माताओं को ही मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अभी तक 38 फीसदी माताओं का पंजीकरण कर उन्हें सम्मान दिया जा सका है। विभागीय लापरवाही के चलते प्रसूताओं को समय से लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे को जन्म देने वाली मां को सम्मान के रूप में 5000 रुपये दिए जाते हैं। इसमें प्रसव पूर्व जांच के बाद पहली किस्त में तीन हजार रुपये, जबकि जबकि प्रसव के बाद बच्चे को तीन माह तक सभी टीके लगने के बाद 2000 रुपये भुगतान किया जाता है।
यदि दूसरे बच्चे के जन्म में यदि बालिका है तो उसे एक मुश्त 6000 रुपये देने का प्रावधान है। वर्ष 2017 में यह योजना शुरू हुई थी। जनपद में इस वित्तीय वर्ष में शासन ने 9750 महिलाओं का लक्ष्य दिया। इसके सापेक्ष बुधवार तक 3717 महिलाओं का ही योजना में पंजीकरण हो सका है। इसमें पहले बच्चे को जन्म देने वाली 2713 व दूसरे बच्चे में बालिका को जन्म देने वाली 1004 माताएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे लक्ष्य के सापेक्ष 38 फीसदी लाभार्थियों का ही पंजीकरण हो सका है। अगले माह वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है। मगर अभी 62 फीसदी महिलाओं का पंजीकरण शेष है। जिला कोआर्डिनेटर आशुतोष यादव का कहना है कि अप्रैल 2023 से करीब पांच माह तक पोर्टल बंद रहा। सितंबर से पंजीकरण शुरू होने से भी लक्ष्य पीछे रहा। अब पंजीकरण तेजी से चल रहा है।



15 तक अभियान, फिर कार्रवाई तय
नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने बताया कि पंजीकरण के लिए 15 फरवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण न हुए तो संबंधित सीएचसी प्रभारी, बीसीपीएम व जिला कोआर्डिनेटर के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। काम में रुचि न लेने वाली आशाओं को चिह्नित करने के निर्देश दिये हैं। उनकी सेवा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें