फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से एक की मौत, तीन घायल

Sat, 17 Jun 2017 10:52 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया में घायलों का इलाज करते डॉक्टर मनोज रत्मेले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सवारियां लेकर आ रहा टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। समाधान दिवस से लौट रहे एएसपी ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



शनिवार की दोपहर कमालगंज से सवारियां लेकर आ रहा टेंपो फतेहगढ़ कोतवाली के गांव लैनगांव याकूतगंज के पास से गुजर रहा था। उसी समय टेंपो का पीछे वाला पहिया अचानक पंचर हो गया। तेज रफ्तार में होने के कारण टेंपो बेकाबू होकर पलट गया।

दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए लेकिन किसी ने भी घायलों की मदद करने की जहमत नहीं उठाई। तभी कमालगंज थाने से लौट रहे एएसपी त्रिभुवन सिंह ने घायलों को सड़क पर तड़पता देख गाड़ी को रुकवाई। एएसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मी घायलों को अपनी गाड़ी से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर कमालगंज व फतेहगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में डॉक्टर मनोज रत्मेले ने एक अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में थाना कमालगंज के गांव भोजपुर निवासी लालाराम, उनकी पत्नी रामबेटी और इसी थाने के मोहल्ला आजाद नगर गंगागली निवासी ततवीर घायल हो गए। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। हादसे के बाद टेंपो का चालक भाग निकला। टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें