फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
जितेंद्र के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज में पेट्रोल डलवा कर घर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बांगर निवासी जितेंद्र (24) पुत्र बालकराम राजमिस्त्री का काम करता था। वह पड़ोसी गांव बबुरारा में अरविंद दीक्षित के यहां मकान निर्माण का काम कर रहा था। शनिवार शाम करीब 4.30 बजे काम निपटा कर घर जाने को बाइक में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल टंकी पर गया था।
वहां से घर जाते समय गांव नगला बांरग के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। जितेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोट आई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। तभी परिवार के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

भाई सुखराम ने बताया कि जितेंद्र छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। मां राजरानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें