फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में कोरोना के छह और मरीज बढ़े, संक्रमितों की संख्या 51 हुई

Sat, 06 Jun 2020 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कोरोना के छह और मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को कोरोना के छह और मरीज बढ़ गए। कायमगंज विकास खंड के गांव गंगपुर निवासी 37 वर्षीय युवक, अपनी पत्नी के साथ नोएडा से वापस आया था। इसके अलवा गांव सिवारा मुकुट निवासी 18 वर्षीय युवक अपनी बहन के साथ दिल्ली के सुल्तानपुरी में रहता है।
विज्ञापन


यह चार दिन पहले वापस आए हैं। इधर शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी 50 वर्षीय अधेड़ व 18 वर्षीय युवक जयपुर से वापस आए थे। इन सभी छह लोगों के नमूने तीन जून को लिए गए थे। पांच जून की रात आई रिपोर्ट में यह सभी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इन्हें बरौन स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 51 हो गई है। इसमें से 21 मरीज ठीक हो चुके हैं।  इसमें से दो को छोड़कर सभी प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें