फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर युवकों ने दिखाया दमखम

Wed, 06 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। करियप्पा मैदान में बुधवार को लगभग दो हजार युवकों ने दौड़ में पसीना बहाया। बुधवार सुबह से ही युवक शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


सिखलाई गेट पर लगे बैरियर को पार कर युवकाें ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की आनलाइन स्क्रीनिंग करवाई। 200 युवकों के ग्रुप को करियप्पा मैदान पर दौड़ाया गया। 1600 मीटर की दौड़ को 5.40 मिनट में पूरी करने पर फर्स्ट ग्रुप और 6 मिनट में दौड़ को पूरी करने पर दूसरे ग्रुप में अभ्यर्थियों का चयन किया गया। भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव कुमार ने बताया कि देर शाम तक अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण चलता रहा।

दौड़ के दौरान युवक घायल
करियप्पा मैदान पर दौड़ के दौरान बहराइच जिले का राहुल कुमार धक्का लगने से घायल हो गया। मैदान पर तैनात लोहिया अस्पताल के डा. राजेश कुमार ने उपचार कर भेज दिया।
विज्ञापन


भर्ती के दौरान सीसीटीवी कैमरों से हुई निगरानी
सेना भर्ती बोर्ड की रैली भर्ती के पहले दिन बुधवार को सीसीटीवी कैमरों से आने जाने वालों के अलावा दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे युवकों की निगरानी की गई। पास होनेवाले युवकों को आगे के शारीरिक परीक्षण के लिए अगले चरण में भज दिया गया।

आज होगी सीतापुर जिले की भर्ती
सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को सीतापुर जिले के युवकों की भर्ती की जाएगी। गुरुवार को करीब 5 हजार युवकों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें