फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की नजर में होगी सेना भर्ती

Wed, 06 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती बोर्ड बरेली की ओर से छह से 13 जनवरी तक होने वाली भर्ती के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। बीआरओ बरेली की ओर से राजपूत व सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में रैली भर्ती का आयोजन बुधवार से हो रहा है। आरआरसी के करियप्पा मैदान में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि भर्ती में आने वाले युवाओं को अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों का लाना अनिवार्य होगा। बुधवार की अलसुबह सिखलाई बैरियर के बाहर से युवाओं को कतार में आकर अॅानलाइन प्रवेश पत्र के साथ ही शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति दिखानी होगी।

शैक्षिक प्रमाण पत्र सही पाए जाने पर युवाओं को लंबाई नापी जाएगी। इसके बाद सिखलाई रेजीमेंट के बैरियर को पार कर आरआरसी के करियप्पा मैदान में दौड़ होगी। बताया कि भर्ती में आए युवकों को दौड़ परीक्षा पास करने के बाद अन्य शारीरिक परीक्षणों से गुजरना होगा।
विज्ञापन


सात जनवरी से शारीरिक दक्षता में पास होने वाले युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा। मेडिकल परीक्षण से पूर्व अभ्यर्थियों को (किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित न होने) फिट होने का शपथ पत्र देना होगा। युवकों की सुविधाओं के लिए बस अड्डा, रेलवे स्टेशन के साथ ही तिराहे, चौराहे पर सेना के हेल्पलाइन कैंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें