फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होली के दिन घर में घुसकर लाठियों से पीट-पीटकर किसान को मार डाला

Fri, 06 Mar 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-5 गांव अलाहदादपुर में बिलखतीं परिवार की महिलाएं।
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलाहदादपुर में होली के दिन मेड़ काटने की रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान सूरज सिंह (60) की हत्या कर दी। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


होली के दिन सूरज सिंह अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान उनके भतीजे विकास की परिवार के ही राघवेंद्र से कुछ दिन पहले खेत में मेड़ काटने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश में करीब आठ से दस महिला-पुरुष लाठी-डंडे लेकर सूरज सिंह के घर पहुंच गए और हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर सूरज सिंह और उनके भाई सरवन की पत्नी मीरा देवी को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सूरज सिंह को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घायल मीरा देवी का उपचार जारी है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी दबंग हैं। उनकी दबंगई से सूरज सिंह गांव से कुछ दूरी पर खेतों के पास अलग मकान बनाकर रहते थे। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर घर में घुसकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को गांव अलादादपुर निवासी सूरज सिंह की खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान उन पर लाठियों से हमला किया गया। मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-5 गांव अलाहदादपुर में बिलखतीं परिवार की महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें