फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अवैध शराब की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला समेत चार गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-9 गांव प्रेमनगर में दरोगा से भिड़ते विजय राजपूत। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया और अभद्रता की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को सोशल मीडिया पर गांव में अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह जांच के लिए गांव पहुंचे। मौके पर मौजूद विजय राजपूत, उसकी पत्नी मीना, अजय, बेटियां अंजू व सौम्या और पड़ोसी सनी ने हंगामा करते हुए पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हाथापाई कर दी।
स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं विजय का बेटा अजय मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य आरोपी खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का करीबी बताता है और शराब का कारोबार करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें