फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या करने का किया प्रयास

Fri, 02 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : self
विज्ञापन
पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाकर परेशान हुई पत्नी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बच्चों के साथ केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह देखकर पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने महिला को रोक दिया।
विज्ञापन


सीओ देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित से मामले की जानकारी लेकर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी ने थानाध्यक्ष राजेपुर को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है। शमसाबाद के गांव धौलेश्वर अलेपुर निवासी प्रमोद कुमार का 26 नवंबर को राजेपुर के गांव चाचूपुर में सड़क किनारे शव मिला था। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया।

सकी जानकारी मिलने पर युवक का भाई दिनेश व पत्नी सुनीता परिवार के अन्य लोगों के साथ लोहिया अस्पताल आए और शव को देखा। पत्नी ने पति के शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या किए जाने का आरोप लगाकर राजेपुर थाना पुलिस को गांव के कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और महिला को थाने से टरका दिया। वह पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रही है। शुक्रवार को सुनीता अपने तीन बच्चों और पति के भाई दिनेश कुमार को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। वह वहां पर धरने पर बैठ गई।

इसके बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट से कचहरी जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। वहां पर बच्चाें समेत आत्महत्या करने के लिए अपने ऊपर केरोसिन डालने लगी। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों और वकीलों ने यह देख लिया। वह दौड़कर परिवार के सदस्यों के पास पहुंचे और उसके हाथ से केरोसिन की शीशी छीन ली।

इसकी जानकारी मिलने पर सीओ देवेंद्र कुमार पुुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद सभी लोगों को लेकर एसपी के पास पहुंचे। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर एसपी ने एसओ राजेपुर को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें