फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर वृद्ध ने की आत्महत्या

विज्ञापन
मनोहर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बेटों की शराब पीने और ग्रामीणों के विवाद करने से परेशान सकवाई गांव निवासी वृद्ध ने बुधवार रात लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बंदूक जब्त कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव सकवाई निवासी मनोहर राठौर (68) ने बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने कमरे में लाइसेंसी बंदूक से गली में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मनोहर को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. राजकिशोर ने मृत घोषित कर दिया। मनोहर की पत्नी विद्या देवी की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी।
दो बेटे ओमवीर, अवनीश और तीन बेटियां रंजना, रानी व पूनम हैं। सभी की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि बेटे शराब के लती हैं। उनका ग्रामीणों से आए दिन विवाद होता था। इससे मनोहर आहत थे।
विज्ञापन

बुधवार रात भी ओमवीर और ग्रामीणों में मारपीट हुई। ओमवीर ने पुलिस को सूचना दी थी। मारपीट की घटना से मनोहर आहत थे। ओमवीर कमरे में लेटने चले गए उसके बाद मनोहर ने खुद को गोली मार ली।
बेटे ओमवीर ने खुदकुशी का कोई कारण नहीं बताया है। मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि वृद्ध ने खुदकुशी की है। उनकी लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें