फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओपी कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
सतीश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद थाना क्षेत्र के हंसापुर गौराई गांव निवासी पुताई करने वाले की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ मेरापुर थाना क्षेत्र के छिछौनापुर गांव में पुताई करने जा रहा था। साथी युवक ने ट्रैक्टर से गिरकर मौत होना बताया है। परिजन घटना के संदर्भ में चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

हंसापुर गौराई गांव निवासी सतीश (35) पुताई करता था। वह इन दिनों मेरापुर थाना क्षेत्र के छिछौनापुर गांव में काम कर था। वह छिछौनापुर जाने के लिए बुधवार सुबह घर से गांव के राजेश के साथ बाइक से निकला था। दोनों ने बाजार से सामान खरीदा और उसे टेंपो पर रखकर छिछौनापुर भेज दिया।
इसके बाद शाम को छिछौनापुर गांव जाने के लिए सतीश एक ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठकर चला गया। इसके बाद पीछे से राजेश बाइक से जा रहा था। तभी राजेश को सतीश संकिसा चौराहे पर पड़ा मिला। वह घायल था।
विज्ञापन

राजेश उसे उठाकर गांव हंसापुर गौराई ले गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे देर रात कायमगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेरापुर थाने के एसआई श्यामबाबू ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई अवधेश ने बताया कि घटना के मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेरापुर थाना पुलिस ने सतीश के साथी राजेश से पूछताछ की है। एसओ मेरापुर धर्वेंद्र सिंह ने बताया कि राजेश ने ट्रैक्टर के मडगार्ड से गिरने से सतीश की मौत होना बताई है। ट्रैक्टर किसका था यह वह नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें