फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढे में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। दावत पर गए वृद्ध का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी सोनपाल( 60) शनिवार दोपहर नगला खुमानी में परिचित के घर पर दावत खाने के लिए गए थे। सोनपाल देर रात वापस नहीं आए। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन वृद्ध का कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव सिवारा गढ़ी के निकट गड्ढे में वृद्ध का शव पड़ा मिला। ग्रामीण ने इसकी सूचना परिनजों को दी। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन शव को घर ले गए। पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि वृद्ध की मौत के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलेगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें