फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मीरा देवी की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

नवाबगंज। बेटी के पास रह रही वृद्धा की मंगलवार रात मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे भांजे व उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी मीर देवी(65) के पति बाबूराम की आठ माह पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपनी बेटी प्रियांशी पत्नी ब्रजेश जाटव के घर गांव सिरमौरा बांगर में रहने लगी थीं। पिछले कुछ दिन से मीरा देवी बीमार चल रही थीं। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर गांव वीरपुर निवासी उनका भांजा मनोज पुत्र मुंशी लाल परिजनों के साथ वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मामी मीरा देवी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मीरा देवी की ननद रामादेवी पत्नी मुंशी सिंह जहर देकर भाभी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें