फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की टीबी अस्पताल के बरामदे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया लाइन निवासी भ्रम सिंह (60) पुत्र रामनाथ गुरुवार शाम टीबी अस्पताल के बरामदे में मृत अवस्था मेें पड़े मिले। रैन बसेरा के प्रभारी आबिद मंसूरी ने शव की शिनाख्त करके बताया कि यह आखिरी बार 9 नवंबर को रैन बसेरा में रात को रुके थे। उस समय भी इनकी हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने भ्रम सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही थी। लेकिन दूसरे दिन यह रैन बसेरा से चले गए और फिर इधर-उधर ही सोते रहते थे। सूचना पर पहुंचे दरोगा अभय सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।(संवाद)
विज्ञापन

जुआ खेलते चार लोगों को पुलिस ने दबोचा
कमालगंज। इटावा जनपद के थाना चौबिया के मोहल्ला तुलसी अड्डा निवासी सोनू पुत्र श्यामसुंदर व कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी मान सिंह पुत्र बतईलाल, मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अतुल पुत्र किशन व जितेंद्र पुत्र शंभूदयाल को बुधवार शाम उपनिरीक्षक अमित यादव ने तपस्वी बाग मंदिर के पास स्थित बाग से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि चारों के पास से एक हजार दस रुपये आदि की बरामद की गई। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें