फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में जागेश्वर के गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नि:संतान दिव्यांग की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। बहनोई ने दुर्घटना पर शक जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ के गांव सिंहपुर निवासी जागेश्वर यादव (70) दिव्यांग थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने अपनी कुछ संपत्ति भाई-भतीजों को दे दी थी।
विज्ञापन

तीन-चार माह पहले ढाई लाख रुपये में आबादी की जमीन बेची थी। इसमें से करीब दो लाख रुपये मोहम्मदाबाद थाने के गांव पंचमनगला निवासी अपने बहनोई अमर सिंह यादव को दे दिए। कहा कि यह रुपये भांजे को दान कर रहे हैं। इस पर भतीजों ने विवाद खड़ा किया, तो जागेश्वर बहनोई के यहां आ गए।
बहनोई ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे जागेश्वर को उनका भतीजा जन्वेद उर्फ गुल्लू बाइक से ले गया। सुबह फोन पर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया और लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। यहां पहुंचे, तो उनका शव मोर्चरी में रखा मिला।
बहनोई ने बताया कि शाम पांच बजे जागेश्वर घर से गए थे। नौ किमी दूर धीरपुर गांव के पास रात साढ़े 10 बजे रात की घटना बताई जा रही है। पांच घंटे तक उन्हें कहां रखा गया, ये बड़ा सवाल है। जागेश्वर को ठीक से दिखाई नहीं देता था। यदि दुर्घटना ही हुई, तो भाई-भतीजों को भी यहां रहना चाहिए था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उनकी मौत नहीं हुई, बल्कि हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद वह थाने में तहरीर देंगे। मदनपुर चौकी प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि रात साढ़े दस बजे एक बाइक और घायल धीरपुर एफसीआई गोदाम के पास मिला था। उसे सीएचसी से लोहिया रेफर किया गया था। वहां और कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें