फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
दिवंगत रामफेरे।
विज्ञापन
जहानगंज। सड़क किनारे कूड़ा फेंकने जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव रायपुर निवासी रामफेरे (60) रविवार सुबह करीब छह बजे गोबर और कूड़ा फेंकने सड़क किनारे जा रहे थे। तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमर खां के ईंट-भट्ठे से कच्ची ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
जानकारी पर पत्नी शांति देवी, पुत्र संदीप, रंजीत, रवि और ग्रामीणों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से रामफेरे की मौत हुई है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें