शहर की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता अब सीधे ऑयल कंपनियों के मोबाइल पर मैसेज
भेजकर गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। इसके लिए ऑयल कंपनियों ने अपने नंबर
जारी कर दिए हैं। शहर में इंडियन ऑयल, भारत और एचपी कंपनी के करीब एक
लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। पहले इन उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने के लिए
एजेंसी के मोबाइल नंबर पर मैसेज
भेजकर रसोई गैस सिलेंडर बुक कराना पड़ता
था। इससे एजेंसी संचालक गैस बुकिंग में जमकर मनमानी भी करते थे। इससे
उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। ऑयल कंपनियों को आए दिन इसकी
शिकायतें भी मिलती रहती थीं। उपभोक्ताओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए
कंपनियों ने गैस बुकिंग के लिए अपने नंबर जारी कर दिए। अब उपभोक्ता सीधे
ऑयल कंपनियों के नंबर पर मैसेज कर बुकिंग कर सकते हैं। अगर उपभोक्ता का
मोबाइल नंबर संबंधित एजेंसी पर
रजिस्टर्ड है तो उपभोक्ता ऑयल कंपनी के नंबर
पर मैसेज कर सीधे रसोई गैस सिलेंडर बुक करा सकता है। लेकिन अगर किसी
उपभोक्ता का मोबाइल नंबर गैस एजेंसी पर रजिस्टर्ड नहीं है तो उसे ऑयल कंपनी
के नंबर पर पहली बार संबंधित एजेंसी का कोड और कंज्यूमर नंबर लिखकर मैसेज
करना होगा। मैसेज करने के बाद उपभोक्ता की रसोई गैस बुक हो जाएगी।
शहरी इलाकों की गैस एजेंसियों पर है सुविधा
ऑयल
कंपनियों पर सीधे रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने की सुविधा शहर की प्रमुख गैस
एजेंसियों जय भैरव गैस सर्विस, भारत गैस सर्विस, बुआदाती गैस सर्विस, एचपी
गैस सर्विस और जितेंद्र गैस सर्विस आदि पर है। इन एजेंसियों के उपभोक्ता
सीधे ऑयल कंपनी के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर रसोई गैस सिलेंडर बुक करा
सकते हैं। यह सुविधा ग्रामीण इलाकों की गैस एजेंसियों पर नहीं है।
गौरव गर्ग, क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन ऑयल
इन ऑयल कंपनियों के नंबर पर बुक कराएं सिलेंडर
- इंडियन ऑयल-08726024365
- भारत ऑयल- 09457456789
- एचपी ऑयल- 08191923456