यूपी बोर्ड परीक्षा में बोल-बोल कर पर्चा हल कराने के नाम पर धन उगाही की
शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी रिपोर्ट मांगी है। यूपी बोर्ड परीक्षा में
एक केंद्र पर बोल-बोल कर नकल कराने और इसके लिए रुपयों की वसूली किए जाने
की शिकायत डीआईओएस व संयुक्त शिक्षा निदेशक से की गई थी। इसको
विभागीय
अधिकारियों ने गंभीरता से लेकर जंाच शुरू कर दी है। जिला विद्यालय
निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि नकल संबंधी शिकायत संयुक्त शिक्षा निदेशक
ने रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में जांच करने गए थे। परीक्षार्थियों से नकल
कराए जाने और इसके लिए सुविधा शुल्क की वसूली किए जाने के संबंध में बयान
लिए। किसी भी छात्र ने रुपये मांगने और नकल कराए
जाने संबंधी बयान नहीं
दिया। प्रबंधक, प्रधानाचार्य व कालेज के अन्य कर्मचारियों के भी बयान दर्ज
किए गए हैं। जांच पड़ताल में शिकायत झूठी मिली है। लेकिन शिकायत करने वाले
अमर सिंह, सर्वेश कुमार, अनिल, विजय शंकर, राजीव कुमार, सीताराम, श्यामवीर
सिंह का पता और मोबाइल नंबर शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित नहीं है। इस
कारण इनसे संपर्क नहीं हो सका।
शिकायतकर्ताओें से संपर्क किया जा रहा है।
गांव के लोगों ने भी शिकायतकर्ताओं के रहने के संबंध में जानकारी नहीं दी।
डीआईओरएस ने बताया कि अभी तक की जांच में शिकायत झूठी निकली है। फिर भी
शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर मामले की जांच की जाएगी।