फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अफसरों ने छापा मारकर 25 लाख की नकली कीटनाशक पकड़ी

विज्ञापन
फोटो-29 पांचालघाट स्थित घर के परिसर में पेड़ के नीचे रखे कीटनाशक के गत्ते व पास में खड़े अ​धिका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के पांचाल घाट स्थित एक घर के परिसर में मंगलवार रात को अधिकारियों ने छापा मारकर 25 लाख रुपये की नकली कीटनाशक पकड़ ली। मौके पर किसान एजेंसी संचालक नहीं मिला। अधिकारियों ने लोडर मंगवाकर नकली कीटनाशक को सरकारी गोदाम में रखवा दिया। एजेंसी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन




जनपद में नकली कीटनाशक का बड़ा कारोबार चल रहा है। कन्नौज के एक कीटनाशक विक्रेता के नाम से यूपीएल कंपनी के इलेक्ट्रॉन इंसेक्टीसाइड प्लस फंगीसाइड का 25 लाख रुपये का बिल काटा गया। इसकी उसे कंपनी के कर्मचारियों से जानकारी हुई। जबकि उसने संबंधित कंपनी से कीटनाशक मंगवाई ही नहीं थी। इस पर कीटनाशक विक्रेता ने मंगलवार सुबह कन्नौज के जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की। इस बीच संबंधित कंपनी के लोगों ने भी अधिकारियों से संपर्क किया।
कन्नौज के जिला कृषि अधिकारी एसएल गुप्ता ने फर्रुखाबाद के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर मंगलवार रात उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार, नायब तहसीलदार हर्षित, संबंधित कंपनी के अधिकारियों, पांचाल घाट चौकी प्रभारी के साथ पांचाल घाट स्थित लालू मार्केट के पास एक घर के परिसर में छापा मारा। वहां पेड़ के नीचे 252 गत्ते तिरपाल से ढके रखे मिल गए। कंपनी के अधिकारियों ने गत्ते देख कीटनाशक नकली होने की पुष्टि की। बताया गया कि यह गत्ते इसी मार्केट में संचालित किसान एजेंसी के हैं। अधिकारियों ने सभी गत्ते कब्जे में लेने के साथ लोडर से सरकारी गोदाम में पहुंचा दिए। इस दौरान न तो एजेंसी संचालक सामने आया और न ही कोई अन्य दुकानदार।
विज्ञापन




उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया कि गत्तों में कीटनाशक के एक-एक लीटर के 2,520 डिब्बे हैं। इनकी करीब 25 लाख रुपये कीमत है। यह कीटनाशक दुकानों पर सप्लाई के लिए दूसरे प्रांत से मंगाई गई थी। अवैध कारोबार की तह तक जाने के लिए जांच की जा रही है। किसान एजेंसी के संचालक को बुलाया गया है। जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद एजेंसी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें