फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा विद्यालयों के निरीक्षण को अधिकारियों तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने को अधिकारी प्रत्येक माह बा विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। महिला अधिकारी व कर्मचारी के साथ बा विद्यालय का निरीक्षण करना होगा। इसकी रिपोर्ट बीएसए को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों की निरीक्षण करने में ड्यूटी लगाई है। अपर जिलाधिकारी किसी भी महिला अधिकारी व कर्मचारी के साथ प्रत्येक माह में संचालित पांच बा विद्यालयों में से किसी भी एक का निरीक्षण करेंगे। एसडीएम सदर को कमालगंज के
बीबीपुर स्थित बा विद्यालय, एसडीएम अमृतपुर को राजेपुर के गांव गांधी में स्थित बा विद्यालय, एसडीएम कायमगंज को कायमगंज में स्थित कुबेरपुर बा विद्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक को नवाबगंज के वीरपुर में स्थित बा विद्यालय, डायट प्राचार्य को रजलामई स्थित बा विद्यालय का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रति सप्ताह एक बा विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के समय अधिकारी को अपने साथ महिला अधिकारी और कर्मचारी को लेकर जाना होगा। निरीक्षण आख्या बीएसए को फोटो के साथ दी जाएगी। बीएसए जांच आख्या के अनुसार कार्रवाई कर रिपोर्ट तैयार करेंगे और फोटो के साथ राज्य परियोजना निदेशक को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें