फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना अनुमति के लग रहे साप्ताहिक बाजार पर आपत्ति

Sun, 14 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-14, अचरा रोड स्थित गांव पितौरा में लगा साप्ताहिक बाजार। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। अचरा रोड स्थित गांव पितौरा में बिना अनुमति के साप्ताहिक बाजार लगाए जाने को लेकर आपत्ति की जा रही। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। किसी भी समय हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मामले को लेकर हिंदू महासभा के नेता प्रदीप सक्सेना ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति लगाए जा रहे इस बाजार को प्रशासन तत्काल बंद कराए। प्रदीप ने बताया कि सोमवार को वह संगठन के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देंगे।
उनका कहना है कि अव्यवस्थित बाजार से आम लोगों को परेशानी हो रही है, साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि बिना अनुमति लग रहे इस बाजार पर तत्काल कार्रवाई की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें