फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकान जलकर खाक, चार लाख का नुकसान

विज्ञापन
गांव श्यामनगर में आग के बाद बचा हुआ समान देखते महावीर व श्यामसिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल। बिजली के तार में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से दो मकान जलकर खाक हो गए। एक लाख की नगदी, अनाज व अन्य सामान जलने से करीब चार लाख का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी के मजरा श्यामनगर निवासी महावीर व उनका पुत्र श्याम सिंह अलग-अलग रहते हैं। महावीर सोमवार रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर थे। उनकी पत्नी ज्ञानदेवी, बेटी देवकी घर पर थीं। श्याम सिंह, पत्नी सूरती के साथ छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे बिजली के तार में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दोनों के घरों को चपेट में ले लिया। आग को देख परिवार में चीख पुकार मच गई।
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सबमर्सिबल चलाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। महावीर ने बताया कि सोमवार को ही तंबाकू बेची थी, जिसके एक लाख रुपये झोले में रखे थे। वह भी जल गए।
विज्ञापन

इसके अलावा 10 बोरी सरसों, छह बोरी गेहूं, 38 किलो पिपरमेंट का तेल, श्याम सिंह की छह बोरी गेहूं, तीन बोरी सरसों, 28 किलो पिपरमेंट का तेल जल कर नष्ट हो गया। इसके अलावा गृहस्थी का सारा सामान सहित करीब तीन लाख का नुकसान हुआ। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। आग बुझने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रास्ते से वापस कर दिया गया।
बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था महावीर
हादसे के बाद जले हुए घरों को देखकर महावीर की पत्नी ज्ञानदेवी रो-रो कर बेहाल हो गईं। बताया कि देवकी की शादी के लिए सोमवार को ही तंबाकू बेची थी। पिपरमेंट का तेल भी बेचने की तैयारी थी। पति मंगलवार को ही बेटी देवकी की शादी के लिए लड़का देखने जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें