फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एनएसजी कमांडो की हार्ट अटैक से मौत, सम्मान के साथ दी गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एक माह की छुट्टी पर घर आए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के हवलदार अनुज सिंह (37) की रविवार देर रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र आनंद (11) ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा गांव गमगीन हो उठा।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी पूर्व सैनिक नरेंद्र सिंह के इकलौते पुत्र अनुज सिंह 20 जून को हरियाणा के मानेसर स्थित अपनी तैनाती से एक माह की छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार शाम अचानक सीने में दर्द होने पर परिजन उन्हें रात करीब 11 बजे लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनका पार्थिव शरीर फतेहगढ़ स्थित मिलिट्री अस्पताल ले गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।
अनुज सिंह वर्ष 2010 में भारतीय सेना की तीन राजपूत रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 51 एनएसजी में हवलदार के पद पर मानेसर में तैनात थे। वर्ष 2011 में उनकी शादी अलीगढ़ निवासी अंजू देवी से हुई थी। परिवार में पत्नी, पुत्र आनंद (11) तथा दो बेटियां आराध्या (9) और उपासना (5) हैं। उनकी असामयिक मौत से पत्नी, माता विमला देवी और पिता नरेंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम में भी हृदयाघात से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही एनएसजी मुख्यालय दिल्ली से टीम गांव पहुंची। वहीं, राजपूत रेजिमेंट सेंटर की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल बसंत चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे सैन्य अधिकारियों और एनएसजी टीम ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान गांव वासियों की आंखें नम थीं और हर कोई वीर सपूत को श्रद्धांजलि दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें