फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाले में डाॅक्टर का गिरफ्तारी वारंट

Sat, 03 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एनआरएचएम घोटाले में फंसे डाॅक्टर के अदालत में लगातार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

शनिवार को फतेहगढ़ कोतवाल को वारंट तामील कराने का आदेश हुआ है। वर्ष 2009 में एनआरएचएम घोटाले में खुलासा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग के तत्कालीन प्रभारी डा. नीरज कुमार समेत कई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फंसे हैं। इस मुकमदे के अधिकांश आरोपी उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आए थे। डा. नीरज कुमार गिरफ्तारी पर रोक का आदेश लाए थे, जो आरोप पत्र दाखिल होने और स्थगन आदेश का समय समाप्त होने के कारण समाप्त हो गया।
विज्ञापन


इनको अदालत में सम्मन से तलब किया गया है। डा. नीरज कुमार लगातार कोर्ट में अनुपस्थित चल रहे हैं। इनके खिलाफ गिरफ्तारी आदेश जारी कर वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें