फर्रुखाबाद में वेतन से होने वाली कटौती एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) खाते में जमा नहीं की गई। जिला समन्वयक प्रशिक्षण ने बीएसए को पत्र भेज कर इसकी शिकायत की है।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण रिचा यादव ने बीएसए को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि जुलाई 2017 से सर्व शिक्षा अभियान में जिला समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। विभाग की ओर से अगस्त 2017 से एनपीएस के लिए वेतन से हर माह कटौती की जा रही है।
काटा गया धन एनपीएस खाते में जमा नहीं किया जा रहा है। वेतन से कट रहा धन कहां जा रहा है इस संबंध में कई बार जानकारी मांगी गई, लेकिन कुछ भी नहीं बताया गया। डीसी ने बीएसए से अब तक की गई कटौती की रकम एनपीएस खाते में जमा कराने की मांग की है।